Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District Hospital: Get pathology reports over the phone from next week

जिला अस्पताल: अगले सप्ताह से फोन पर लीजिए पैथोलॉजी की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: Get pathology reports over the phone from next week
मुरादाबाद। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच कराने के बाद आपको रिपोर्ट लेने के लिए अगले दिन लाइन में लगने की जरूरत नहीं रहेगी। अब किसी भी प्रकार की जांच की रिपोर्ट आप घर बैठे मोबाइल पर देख सकेंगे। अगले सप्ताह से भीड़ प्रबंधन व समय की बचत के लिए सरकारी अस्पताल में पैथोलॉजी की ऑनलाइन रिपोर्ट मिलने की व्यवस्था लागू की जा रही है। सीएमएस का कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रिपोर्ट उपलब्ध रहेगी। मरीज जिस माध्यम से चाहें, अपनी रिपोर्ट ले सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से खून की जांच करवाने के लिए मरीजों की भीड़ लगी रहती है। इसमें प्रतिदिन करीब तीन सौ मरीज जांच करवाने के लिए आते हैं और लगभग इतने ही मरीज अपनी रिपोर्ट लेने के लिए आते हैं। शनिवार को अस्पताल में 950 मरीज ओपीडी में पहुंचे और 288 मरीजों की खून की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि आभा आईडी की वजह से पहले चरण में पैथोलॉजी को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके बाद एक्स-रे विभाग ऑनलाइन होगा। ओपीडी में सभी चिकित्सकों के लिए भी कंप्यूटर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि जब वह मरीज का नाम पोर्टल पर दर्ज करेंगे तो उसकी पूरी रिपोर्ट सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट तैयार होने का जाएगा संदेश
इस व्यवस्था के तहत जिन मरीजों के मोबाइल नंबर जांच के समय दर्ज किए जाएंगे, उन सभी पर रिपोर्ट तैयार हो जाने का मैसेज जाएगा। इस मैसेज में रिपोर्ट डाउनलोड करने का लिंक भी होगा। जिन मरीजों के पास एंड्रायड फोन होगा, वह अपनी रिपोर्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले किए थे प्रयास, आपत्ति के बाद रोकी
अस्पताल में पहले भी पैथोलॉजी की रिपोर्ट ऑनलाइन देने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन उस वक्त ऑफलाइन व्यवस्था को बंद कर दिया गया था। इसकी वजह से मरीजों ने आपत्ति की और ऑफलाइन रिपोर्ट न मिलने की शिकायत की। बाद में ऑनलाइन व्यवस्था को रोककर ऑफलाइन व्यवस्था पर ही अस्पताल आ गया था।


वर्जन...
पहले कर्मचारियों को रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने के लिए सभी मोबाइल नंबर अलग से दर्ज करने पड़ते थे, लेकिन अब अब आभा आईडी से पैथोलॉजी को लिंक कर रहे हैं। इससे रिपोर्ट ऑटोमेटिक ऑनलाइन हो जाएगी। हालांकि हार्ड कॉपी के रूप में आफलाइन माध्यम से भी रिपोर्ट देने की व्यवस्था जारी रहेगी।
डॉ. संगीता गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

जिला अस्पताल में पिछले सप्ताह में हुईं जांचें
दिन जांच की संख्या
सोमवार 7153
मंगलवार 7396
बुधवार 6321
बृहस्पतिवार 6603
शुक्रवार 6741शनिवार 4569
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed