फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District got 18 thousand doses of vaccine, now vaccination will be done in rural area

जिले को मिली वैक्सीन की 18 हजार डोज, अब ग्रामीण क्षेत्रों में होगा टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
District got 18 thousand doses of vaccine, now vaccination will be done in rural area
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग को रविवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 18 हजार डोज मिलने के बाद सोमवार से बुधवार तक ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टर अप्रोच के तहत टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब मुरादाबाद में कोविशील्ड वैक्सीन की 31 हजार डोज हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद में 46 केंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टर अप्रोच के तहत वैक्सीनेशन किया जाता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि देहात क्षेत्रों में अधिक से अधिक व्यक्तियों को टीका लगाने के उद्देश्य से करीब 77 केंद्रों पर क्लस्टर अप्रोच अभियान के तहत होने वाला टीकाकरण शनिवार को वैक्सीन की कमी की वजह से स्थगित कर दिया गया था, लेकिन रविवार को कोविशील्ड वैक्सीन की18 हजार डोज मिलने के बाद अब टीकाकरण फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के पास 13 हजार कोवीशील्ड वैक्सीन की डोज पहले से थीं। रविवार को 18 हजार डोज और मिलने के बाद अब हमारे पास कोविशील्ड वैक्सीन की 31 हजार डोज हो गईं हैं। इसके अलावा दस हजार कोवॉक्सिन की डोज हैं। इसलिए प्रतिदिन होने वाले टीकाकरण की तरह ही सोमवार से बुधवार तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed