फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District employees are not getting the benefit of ESI facility

जिले के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा ईएसआई सुविधा का लाभ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
District employees are not getting the benefit of ESI facility
मुरादाबाद। पीतल नगरी के कारखानों में काम करने वाले हजारों कारीगरों, कर्मचारियों को ईएसआई का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हैरानी की बात है कि अस्पताल के लिए जमीन तो प्रस्तावित है लेकिन फाइनल नहीं हुई है। ऐसे में कर्मचारी परेशान हैं और वे इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे। उद्योग बंधु की बैठक में हर बार ये मुद्दा उठता है लेकिन समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन

मुरादाबाद शहर में कई बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं इनमें हजारों कर्मचारी, कारीगर काम करते हैं। उनके वेतन से कटने वाली धनराशि से उन्हें ईएसआई सुविधा मिलती है लेकिन जिले में ईएसआई अस्पताल ही नहीं है। इस कारण इन कर्मचारियों को बीमारी की दशा में पात्र होते हुए भी इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा। 23 अक्तूबर को मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन सहित कई निर्यातक संगठनों ने ये मुद्दा उठाया था। उन्होंने एमएचईए के दो हजार वर्ग गज के दो हॉल जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित दरों पर देने का भी सुझाव दिया था।
विज्ञापन

महासचिव ने बताया कि ईपीएफ विभाग इस समस्या पर गंभीर नहीं है। इसे लेकर जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है। अस्पताल ना होने की वजह से कर्मचारियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनुज कुमार ने बताया कि नया मुरादाबाद में अस्पताल के लिए जमीन प्रस्तावित की गई है लेकिन इसके आगे ईएसआई विभाग को ही कार्रवाई करनी है। अपनी जमीन किराए पर देने को ईपीसीएच ने भी प्रस्ताव दिया है। उन्हें इसके लिए ईएसआई विभाग को लिखा भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed