फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District borders sealed on information of Rahul Gandhi's recovery

Moradabad News: राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना पर सील की गईं जिले की सीमाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
District borders sealed on information of Rahul Gandhi's recovery
मुरादाबाद। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। अमरोहा और संभल की सीमाएं सील कर दी गईं। इसके बाद सघन चेकिंग के बाद ही वाहनों को जाने दिया गया। एक-एक वाहन की वीडियोग्राफी की जा रही है। राहुल गांधी को दिल्ली से यूपी की ओर आने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

बवाल के बाद से संभल में तनावपूर्ण हालात हैं। ऐसे में नेताओं के लगातार आ रहे बयानों को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। अब नेता संभल जाने की बात कह रहे हैं। मंगलवार दोपहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संभल जाने का एलान किया। इसकी जानकारी मिलते ही संभल के अलावा मुरादाबाद, अमरोहा और हापुड़, गाजियाबाद की पुलिस भी अलर्ट हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। सभी वाहनों की वीडियोग्राफी कराई गई। मुरादाबाद पुलिस ने हाईवे पर अमरोहा बॉर्डर पर लोधीपुर राजपूत गांव में सीएनजी पंप के पास बैरियर लगा दिया। पाकबड़ा के अलावा मझोला और अन्य थानों की पुलिस भी बुला ली गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संभल बॉर्डर पर पल्लपुरा मिलक में भी बैरियर लगा दिया गया। करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि राहुल गांधी को दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोक लिया गया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के आने पर पुलिस हाईवे पर तैनात कर दी गई थी। संभल बवाल के बाद से लगातार चाैकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed