फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Distributed prizes to players at Sonakpur Stadium

ओलंपिक दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Distributed prizes to players at Sonakpur Stadium
मुरादाबाद। ओलंपिक दिवस के अवसर पर बुधवार को सोनकपुर स्टेडियम में इंटरनेशनल और नेशनल स्तर के खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं खिलाड़ियों को ओलंपिक के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डॉ. अजय विक्रम पाठक सचिव जिला ओलंपिक संघ ने खिलाड़ियों को ओलंपिक खेलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों के अंदर खेल के प्रति जो भावना होती है। खिलाड़ी उसी जुनून के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। खिलाड़ियों की लगन और जुनून को देखते हुए उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ ने खिलाड़ियों की स्पोर्ट्स वारियर्स के रूप में टीम बनाने की योजना बनाई है। जिले में नेशनल और राज्य खिलाड़ियों की सूची तैयार की जा रही है। सूची तैयार करने के बाद वह सूची उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ को भेजी जाएगी। जापान के टोक्यो शहर में 23 जुलाई से ओलंपिक के खेलों का महाकुंभ होने जा रहा है जो 5 सितंबर तक चलेगा। इसमें भारत की ओर से भाग लेने वाले विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं कि वह ओलंपिक में पदक जीतकर देश दुनिया में भारत का नाम रोशन करें। इस मौके पर क्रीडा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, योगेंद्र गौतम, विशनपाल सिंह, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed