फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dispute in hospitol

आशा वर्कर ने गर्भवती को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
dispute in hospitol
मुरादाबाद। महिला अस्पताल परिसर में बुधवार को एक आशा वर्कर ने गर्भवती महिला को थप्पड़ जड़ दिए। आशा वर्कर महिला को डिलीवरी के लिए महंगे निजी अस्पताल ले जाना चाहती थी। इंकार करने पर आशा वर्कर गुस्से से आग बबूला हो गई और गर्भवती महिला के साथ हाथापाई पर आ गई। वहीं एक तीमारदार ने इस प्रकरण की वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। हालांकि, महिला एवं उसके परिजनों ने अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को आशा वर्कर एक महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल लाई। महिला के साथ उसका पति भी था। अस्पताल में महिला की जांचें की गई तो पाया किं महिला में खून कमी है और पीलिया भी है। अस्पताल के चिकित्सकों ने डिलीवरी कराने से हाथ खड़े कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला का पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। अपने माता एवं पिता को छोड़कर पत्नी के साथ अलग रहता है।
विज्ञापन

महिला को उसका पति डिलीवरी के लिए शहर के एक ट्रस्ट के निजी अस्पताल ले जाना चाहता था जहां खर्चा कम आता है। इस पर आशा वर्कर ने महिला को अस्पताल परिसर में ही रोक लिया और एक महंगे निजी अस्पताल चलने का दबाव डाला। पति ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर निजी अस्पताल जाने से इंकार कर दिया। इससे आशा वर्कर आग बबूला हो गई। आशा वर्कर अस्पताल परिसर में ही महिला से झगड़ने लगी और उसका समय बर्बाद करने का आरोप लगाने लगी। कहासुनी बढ़ने पर आशा वर्कर ने महिला पर हाथ छोड़ दिया। वहीं एक तीमारदार ने उसका वीडियो बना दिया। वीडियो बनाते ही आशा वर्कर वहां से भाग खड़ी हुई। कुछ देर बाद तीमारदार ने वीडियो को वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों से सांठगांठ का खुला खेल
आशा कार्यकत्रियों की निजी अस्पतालों से सांठगांठ के आरोप लगते रहते हैं। दरअसल गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण आशा वर्कर ही करती हैं। सरकारी अस्पताल में प्रसव करवाने पर आशा वर्कर को छह सौ रुपये मिलता है। आपरेशन के अधिकतर मामलों में आशा वर्कर गर्भवती और उसके परिवार के लोगों को डरा देती हैं। आरोप है कि सरकारी अस्पताल के बजाए निजी अस्पताल में डिलीवरी कराने का दबाव डालती हैं। निजी अस्पतालों से आशा वर्कर को दो हजार से पांच हजार रुपये तक कमीशन मिलता है। इस प्रकरण से इस तरह का ही खेल सामने आ रहा है।
मामला अस्पताल के अंदर का नहीं है। बाहर किसने, क्यों और किसके साथ मारपीट हुई, कोई जानकारी नहीं है - डा. कल्पना सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed