फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dispute

पहले दर्ज कराया मुकदमा, फिर पत्नी ने दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
dispute
dispute
मुरादाबाद। पति, सुसर पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली एक महिला सोमवार को अपनी ससुराल पहुंच गई और यहीं रहने की जिद करते हुए धरना दे दिया। चूंकि इस फ्लैट का दरवाजा बंद मिला तो वह गेट पर ही धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने समझाकर धरना खत्म करवाया। महिला को वापस उसके मायके अलीगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि अलीगढ़ निवासी युवती एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थी। इस दौरान ही वह अपनी सहेली के भाई के संपर्क में आई, जो कि प्रापर्टी डीलर है। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में कई साल रहे। जिसके बाद 2018 में दोनों ने शादी की। युवती का आरोप है कि ससुराल में उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में एक ऑडी कार और लाखों रुपये की नकदी की मांग की गई। जिसकी वजह से वह परेशान हो गई। आरोप है कि ससुर ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे दो माह पहले ससुराल से निकाल दिया गया। इस संबंध में युवती ने अलीगढ़ में पति, ससुर समेत ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ सितंबर माह में दहेज प्रताड़ना, दुष्कर्म सहित नौ धाराओं में केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच अलीगढ़ पुलिस कर रही है। युवती का कहना है कि वह मंगलवार को अपनी बहन और भाई के साथ ससुराल पहुंची। अपार्टमेंट के बाहर पति उसे देखकर भाग निकला, जबकि ससुराल वालों ने भी दरवाजे बंद कर लिए और उसे घर में प्रवेश नहीं दिया। युवती ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। ऐसे में वह गेट पर जम गई। कहा कि वह ससुराल में प्रवेश लेकर ही रहेगी। एसएचओ ने बताया कि युवती को समझाकर वापस अलीगढ़ भेज दिया गया है। उसको बताया गया है कि जबरदस्ती उसे पुलिस द्वारा ससुराल में प्रवेश नहीं दिलाया जा सकता है। मारपीट के संबंध में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed