फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dispute between two groups for dance on dj

शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
dispute between two groups for dance on dj
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के जाहिद नगर में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया गया। इस घटना से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। जिसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के जाहिद नगर टावर वाली गली निवासी सहाना पत्नी निसार अहमद ने बताया कि मंगलवार को उसके बेटे रेहान की शादी थी। जाहिद नगर में ही शादी समारोह चल रहा था। मंगलवार रात करीब बारह बजे डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। महिला का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले जैद, शानू, मोनू और फैसल नशे की हालत में आ गए। उन्होंने यहां मारपीट शुरू कर दी। जिससे बिजनौर के नगीना निवासी रिश्तेदार नाजिम और दिल्ली के मधु विहार निवासी रानी पुत्री फिरासत समेत चार लोग घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि सहाना की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की गई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एनसीआर को केस में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed