फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dispute between two groups

तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
dispute between two groups
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के गोट गांव में रविवार रात तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने मारपीट और दूसरे पक्ष ने एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटघर के गोट गांव निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात उसके घर के बाहर डीजे बज रहा था। रजवीर का बेटा उपेंद्र और पौत्र अभय डीजे के पास खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां आर्यन, अरविंद, अर्जुन और बंटी पहुंच गए। उन्होंने डीजे की आवाज कम करने को कहा। उपेंद्र और अभय ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। पिता पुत्र ने भागकर अपनी जान बचाई और घर में छिप गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष के आर्यन ने बताया कि आरपन सिंह, मयंक, अनुराग तीनों एक साथ पढ़ाई करते हैं। रविवार रात मेडिकल से दवा लेने गए थे। गांव में डीजे बन रहा था। रास्ते में छुन्ना सिंह का लड़का खड़ा था। उसने तीनों को निकलने के लिए रास्ता नहीं दिया। आरोप है कि उसने जातिसूचक कहकर अपमानित किया। इसी दौरान वहां केशव और उपेंद्र पहुंच गए। सभी ने मिलकर तीनों छात्रों के साथ मारपीट की। जब चाचा बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

इस दौरान पथराव भी किया गया। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि राजवीर सिंह की तहरीर पर आर्यन, अरविंद, अर्जुन और बंटी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की आधाराओं में केस दर्ज किया गया है। जबकि आर्यन की तहरीर पर छुन्ना के लड़के, केशव व उपेंद्र के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और मारपीट में केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। जिनका मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed