{"_id":"62cf1f61f38ed3183642b097","slug":"dispute-between-two-groups-and-firing-city-news-mbd434515581","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, जिला पंचायत सदस्य का बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, जिला पंचायत सदस्य का बेटा घायल
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के करनपुर गांव में बुधवार रात तीन तलाक को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है। इस घटना में जिला पंचायत सदस्य का बेटा समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है। दोनों पक्षों की तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, करनपुर गांव निवासी एवं बसपा के जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा के छोटे भाई कल्लू ने अपनी पुत्री नूरिया की शादी छह माह पहले गांव के ही नाजिर पुत्र जफीर के साथ की थी। बताया जा रहा है कि एक माह पहले नाजिर ने नूरिया को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद भी नूरिया ससुराल में ही रह रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। बुधवार की रात राबुल पाशा का बेटा अपनी तहेरी बहन से मिलने गया था। आरोप है कि नूरिया के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट की। इसी सूचना मिलने पर राबुल पाशा पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। गोलियाें की आवाज से इलाके में दहशत छा गई। आस पास के घरों के लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। आधा घंटे तक जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। एक पक्ष से जिला पंचायत सदस्य राबुल पाशा का बेटा अजीम घायल हो गया। दूसरे पक्ष की ओर से दानिश घायल हुआ है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग की बात सामने नहीं आई है, मारपीट में घायल हुए युवकों को मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।