फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dispute between two group in marriage function

शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, पुलिस कर्मियों को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
dispute between two group in marriage function
कांठ(मुरादाबाद)। छजलैट थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार रात शादी समारोह में डीजे बजाने को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें जमकर लाठी डंडे और कुर्सियां चलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे उन्होंने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की उनके साथ भी मारपीट की। जिसमें एक सिपाही भी घायल हो गया। इस मामले में 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, छजलैट थानाक्षेत्र के कोकरपुर निवासी कल्लू सिंह की बेटी की बृहस्पतिवार की रात अमरोहा के मकसूदपुर नवादा गांव से बरात आई थी। शादी समारोह का आयोजन कांठ रोड स्थित रि सोर्ट (बरात घर) में चल रहा था। बरात चढ़त के बाद घराती और बराती कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। देर रात करीब सवा एक बजे लड़की पक्ष और शादी में भात देने आए दूसरे पक्ष के लोगों में डीजे बजाने और डांस करने को लेकर कहासुनी हो गई। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व कुर्सियां चलने लगीं। समारोह में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही छजलैट थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विमल किशोर, उपनिरीक्षक लाजपत सिंह फोर्स व फत्तेहपुर विश्नोई चौकी पुलिस को साथ लेकर रिसोर्ट (बरातघर) पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को अलग-अलग कराना चाहा तो वे पुलिस कर्मियों से ही भिड़ गए। पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। जिसमें फत्तेहपुर विश्नोई चौकी पर तैनात सिपाही सिपाही सूरज राजपूत घायल हो गया। इसके अलावा दोनों पक्षों के भी कई लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती बरतते हुए मौके से भूपेंद्र सिंह, रितिक कुमार, अनिकेत सिंह, सचिन कुमार, अर्जुन, मोनू कुमार, अनिल कुमार, रोहित कुमार, सचिन कुमार निवासी ग्राम बसेड़ा खादर मुकरपुरी थाना स्योहारा जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नितिन उर्फ गोलू, अंकित, वीरू निवासी कोकरपुर थाना छजलैट समेत अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के बाद छजलैट थाने के उपनिरीक्षक विमल किशोर ने हिरासत में लिए युवकों समेत 12 को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने गिरफ्तार नौ आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed