फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dispute between district president and Congress leader in front of Congress state president in Moradabad

कुर्सी के लिए भिड़े कांग्रेस नेता: पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुआ विवाद, जिलाध्यक्ष के साथ की गई मारपीट

Fri, 23 Jun 2023 11:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Jun 2023 11:37 AM IST
सार

बताया जाता है कि थोड़ी देर बाद जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद वहां पहुंचे तो बैठने के लिए कोई कुर्सी खाली नहीं मिली। इसी बीच एक कार्यकर्ता कहीं से एक टेबल लाकर रख दिया और जिलाध्यक्ष उस पर बैठ गए थे।

विज्ञापन
Dispute between district president and Congress leader in front of Congress state president in Moradabad
कुर्सी के लिए भिड़े कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सर्किट हाउस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के सामने कुर्सी को लेकर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद और कांग्रेस नेता सलीम अख्तर भिड़ गए। दोनों में जमकर नोक-झोंक हुई। बाद में प्रांतीय अध्यक्ष पश्चिमी यूपी नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पूर्व विधायक के घर कांठ रोड छोड़ने गए जिलाध्यक्ष के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इसके बाद दोनों कांग्रेसी नेता कोतवाली पहुंच गए।

विज्ञापन

वर्ष 2024 के चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारी में जुटी हुई है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के कई बड़े नेता विभिन्न जिलों में पहुंच कर कहीं दलित संवाद तो कहीं अन्य कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी बृहस्पतिवार मुरादाबाद पहुंचे। सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के बराबर में खाली पड़ी कुर्सी पर कांग्रेस नेता सलीम अख्तर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि थोड़ी देर बाद जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद वहां पहुंचे तो बैठने के लिए कोई कुर्सी खाली नहीं मिली। इसी बीच एक कार्यकर्ता कहीं से एक टेबल लाकर रख दिया और जिलाध्यक्ष उस पर बैठ गए। प्रेसवार्ता खत्म होने पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग अपने को कांग्रेस का बड़ा नेता समझते हैं। इतनी भी तमीज नहीं है कि जिलाध्यक्ष खड़ा रहे और खुद बैठे रहते हैं। बताया जाता है कि इस पर सलीम ने आपत्ति जताते हुए उनसे हद में रह कर बात करने को कहा।

विज्ञापन

बस इसी बात पर दोनों नेताओं में नोकझोंक, हाथापाई होने लगी। दोनों के समर्थक भी साथ खड़े हो गए। दूसरे नेताओं ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। विवाद के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी को जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद पूर्व विधायक फूलकुंवर के घर मधुबनी छोड़ने गए। जहां कुछ लोगों ने जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे गए। इस दौरान कांग्रेसियों की भीड़ जुट गई।

प्रदेश अध्यक्ष के पास में पड़ी खाली कुर्सी पर मैं बैठ गया था। जिलाध्यक्ष उसे लेकर बाहर आकर अनाप शनाप बाते कहने लगे। मैंने इसका विरोध किया तो उनके कुछ समर्थक उनके समर्थन में मुझसे भिड़ने लगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को यह आभास हो गया है कि संगठन में फेर बदल होने वाला है। मैंने इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दे दी है। -सलीम अख्तर, कांग्रेस नेता

पूर्व विधायक फूलकुंवर के घर पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी को खाना खाने जाना था। उन्हें मैं छोड़ने गया था। उनके घर के पास ही कुछ युवक आए गए। इन युवकों ने मेरे साथ बदतजीमी की। -असलम खुर्शीद, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed