{"_id":"5d3a18528ebc3e6cec0c7f88","slug":"disorder-on-vehicle-checking-city-news-mbd316337074","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग को लेकर भाजपाईयों और पुलिस में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग को लेकर भाजपाईयों और पुलिस में मारपीट
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाहन चेकिंग के दौरान लगातार दूसरे हंगामा हो गया। बाइक सवार भाजपा नेता को रोकने पर ऐसा बवाल हुआ कि यातायात पुलिसकर्मी के साथ पीली कोठी चौराहे पर मारपीट कर दी गई। उधर दो भाजपा नेताओं का आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई और कपडे़ फाड़ दिए। जबकि पुलिसकर्मी का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई, वर्दी फाड़ी और मोबाइल तोड़ दिया गया। इसके विरोध में पीली कोठी पर भाजपाइयों ने बजरंग दल के साथ धरना दिया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के खिलाफ नारेबाजी की। दो घंटे तक कांठ रोड से लेकर दिल्ली रोड तक जाम लगा रहा। स्कूली बच्चे, अस्पताल आने जाने वाले मरीज, रोडवेज बसों में सफर करने वाली सवारियों के साथ हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर दो बजे किसी तरह से ये धरना खत्म हुआ तब जाकर जाम से छुटकारा मिला।
बंगला गांव में रहने वाले रमाकांत दिवाकर रामगंगा विहार मंडल में मंडल महामंत्री हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह अपने साथी सोमपाल के साथ विधायक रितेश गुप्ता से मिलने कार्यालय पर जा रहे थे। जब वह पीलीकोठी चौराहे पर पहुंचे तो यातायात पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। हेलमेट न पहने होने के कारण चालान काटने की बात कही तो उन्होंने अपना परिचय दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने कमेंट किया कि एक मंडल अध्यक्ष पर कल केस हुआ है। ये मत भूलो, चालान कटवाओ वरना दूसरा केस हो जाएगा। जिससे नाराज होकर रमाकांत ने अन्य भाजपाइयों को फोन कर पीली कोठी चौराहे पर बुला लिया। सूचना पर पहुंचे हरथला निवासी नन्हे चौधरी ने बताया कि उन पर पुलिस ने डंडा चला दिया, जो कि हेलमेट में लगा। वह बाल-बाल बचे। इस दौरान सिपाही प्रवीण से मारपीट की गई।
बीच चौराहे पर भाजपाइयों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने चलकर अपना पक्ष रखने को कहा गया। वह थाने जाने के लिए निकले कि तभी अन्य भाजपाई और बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे। उन्होंने चेकिंग के दौरान लगातार अभद्रता करने का पुलिस पर आरोप लगाया और पीली कोठी चौराहे पर धरने पर बैठ गए। एसपी सिटी अंकित मित्तल, एसपी यातायात सतीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों से धरना खत्म करने के लिए कहा गया लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा भी पीलीकोठी चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने भी धरना खत्म करने के लिए कहा लेकिन यहां भाजपा कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए। भाजपा कार्यकर्ताओं के एक गुट ने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने एसएसपी अमित पाठक के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। भाजपाइयों का यह गुट फव्वारा चौक पर जाम लगाने की बात कहकर नन्हे चौधरी के साथ पीली कोठी से उठ गया। भाजपाइयों का दूसरा गुट पीलीकोठी पर रुक गया। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और फव्वारा चौक पर जाम न लगने देने के लिए निर्देश दिए। भारी पुलिस बल भाजपाइयों से पहले ही फव्वारा चौक पर पहुंच गया। एसपी याताया सतीश चंद्र ने डीआरएम कार्यालय के पास नन्हे चौधरी ओर उनके साथियों को रोका और उनको स्पष्ट तौर पर कहा कि अपनी शिकायत थाने पर जाकर दर्ज कराओ। अब जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस को सख्ती से निपटने के लिए बाध्य होना पडे़गा। जिसके बाद भाजपाइयों ने अपना धरना रास्ते में ही खत्म कर दिया, वह जाम लगाने के लिए फव्वारा चौक नहीं पहुंचे। इस दौरान तेज बारिश भी आ गई। जिसके बाद किसी तरह जाम से छुटकारा मिला। जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर के अधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।