फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Discussion on the development projects of the central government

केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के हित में बनाया तीन तलाक का कानून ः सुरेंद्र नागर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the development projects of the central government
केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग शिविर के समापन पर वक्ताओं ने में गिनाई गईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का रविवार को समापन हुआ। मुख्य वक्ता राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर ने केंद्र सरकार की विकास परियोजनाओं एवं हमारा प्रदेश विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के हित में तीन तलाक कानून बनाया है।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को युवा मोर्चा के जागरण कार्यक्रम से हुआ। इसके बाद योग एवं खेल का कार्यक्रम हुआ। प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त रहे। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता धनोरा विधायक राजीव तरारा ने प्रदेश में भाजपा सरकार एवं उपलब्धियां, प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य भाजपा की भूमिका विषय पर विचार व्यक्त किए। तीसरे सत्र के मुख्य वक्ता राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर ने कहा कि वर्ष 2014 में चुनाव हुआ और नई उम्मीद नई आशा व जन विश्वास के रूप में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार खत्म किया। वर्ष 2019 में अपने किए गए कार्यों के आधार पर नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बने। 396 जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कदम बढ़ाया। अनुच्छेद 370 हटाना, नागरिकता संशोधन अधिनियम के माध्यम से जनता के हित में कार्य किया है। इसके अलावा मुस्लिम महिलाओं के हक में तीन तलाक लागू किया है। विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ाने का कार्य नरेंद्र मोदी ने किया है। कोरोना काल में सभी देशों की अर्थव्यवस्था बिगड़ी, लेकिन केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को सुधारने का कार्य किया है। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा ने कहा केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
एससी एसटी आयोग सदस्य साध्वी गीता प्रधान, महानगर प्रभारी वाईपी सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. विशेष गुप्ता, अल्पना रितेश गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, नत्थू राम कश्यप, श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश शीर्षवाल, कमल गुलाटी, राजीव गुप्ता, राहुल सेठी, विशाल त्यागी, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed