फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Discussion held on State Bar Council elections

Moradabad News: प्रदेश बार काउंसिल चुनाव पर हुई चर्चा

Wed, 03 Dec 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 03 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Discussion held on State Bar Council elections
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मंगलवार दोपहर तहसील परिसर में बैठक हुई। जिसमें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज के हो रहे चुनावों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बताया गया कि प्रदेश बार काउंसिल के 25 सदस्य चुने जाने के लिए इन दिनों प्रदेश भर के वकीलों में चुनावी सरगर्मी चल रही है। बार काउंसिल से पंजीकृत सीओपी धारक लगभग ढाई लाख अधिवक्ता इस चुनाव में वोट डालेंगे। चुनाव में विभिन्न जिलों के लगभग 333 प्रत्याशी बार काउंसिल का सदस्य बनने के लिए चुनाव मैदान में हैं। मुरादाबाद जिले के अधिवक्ता आगामी 27 जनवरी को जिला कचहरी में मतदान करेंगे। बार काउंसिल के सदस्य का चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशी भी बिलारी पहुंचे। उन्होंने वकीलों से मिलकर अपने चुनावी वायदे किए। बैठक के अंत में तहसील बार एसोसिएशन नामक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जो दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और संचालन महासचिव सुनील कुमार ने किया। मौके पर एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन हाजी कमाल अकबर, महासचिव रामकुमार सिंह यादव, भगवान शरण माथुर, चैतन्य पाल सिंह, पूर्व सचिव अनोद कुमार सिंह, जबर सिंह, फहीमुद्दीन, उसमान अली, मोहम्मद नजर व सौरभ चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed