फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Director of BCAS inspected the airport

एयरपोर्ट का बीसीएएस के डायरेक्टर ने किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Director of BCAS inspected the airport
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में तैयार किए जा रहे एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए मंगलवार को बीसीएएस के रीजन डायरेक्टर और एयरपोर्ट बरेली के डायरेक्टर पहुंचे। उन्होंने यहां सुरक्षा व्यवस्था देखी और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर आगे की रूपरेखा तैयार की। निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिलीं। उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मूंढापांडे में हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने का काम किया जा रहा है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी(बीसीएएस) के डायरेक्टर सीके रंगा, एयरपोर्ट बरेली के डायरेक्टर राजीव कुलश्रेष्ठ मूंढापांडे हवाई पट्टी पर पहुंचे और उन्होंने यहां बिल्डिंग, रन-वे, निकास-प्रवेश, वॉच टावर समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी सिटी अमित आनंद, एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, सीओ गणेश कुमार मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बताया कि पांच सदस्यों की मीटिंग हुई थी। बैठक में सुरक्षा और निर्माण को लेकर चर्चा हुई थी। एसओपी तैयार की जाएगी, जिसे शासन को भेजा जाएगा। कई बिंदुओं पर चर्चा की गई है। एसओपी अभी तैयार करनी है, अभी और मीटिंग होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed