फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Digvijay Singh questions PM's silence on China

दिग्विजय सिंह ने चीन के मामले में पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Singh questions PM's silence on China
संभल के एचोंडा में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव के दौरान मंच से झंडे लहराते व भारत माता का जयघोष करत? - फोटो : SAMBHAL
संभल। श्री कल्कि महोत्सव के आगाज पर संभल पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने चीन के मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि चीन के रवैये पर प्रधानमंत्री का रुख स्पष्ट होना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कल्कि महोत्सव में शामिल होने आए दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने पूरे देश में अलग माहौल तैयार किया है। वह आगरा, हाथरस के मामले में सड़कों पर निकलीं, अन्याय का खुलकर विरोध किया। किसान और मजदूरों के शोषण के खिलाफ प्रियंका गांधी ने खुलकर आवाज उठाई है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मायावती ने बयान दिया कि जब राजनीतिक दलों का बुरा वक्त आता है, तो उन्हें दलित याद आते हैं लेकिन लोगों को सच मालूम है कि जब मायावती का जन्म नहीं हुआ था तब से कांग्रेस दलितों की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के भाव की वजह से ही कांग्रेस को आने वाले समय में जनता का पूरा समर्थन हासिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे : पायलट
संभल। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का कहना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे। आने वाले चुनाव में भाजपा का जाना तय है।
श्री कल्कि महोत्सव में शामिल होने आए पायलट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस जमीन पर काम कर रही है। यूपी में प्रियंका गांधी पूरी तैयारियों के साथ जुटी हैं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोजगार दिए नहीं। देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। कोरोना काल में भी सरकार की लापरवाही सामने आई। अस्पतालों में मरीजों को जगह नहीं मिली और ऑक्सीजन के लिए भी भटकना पड़ा।

पायलट ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सरकार बात करना नहीं चाहती। अहम और अहंकार बढ़ा हुआ है। काफी किसानों ने आत्महत्या की है, जबकि आंदोलन के दौरान कई अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में पहले कभी किसानों को इतना लंबा आंदोलन नहीं करना पड़ा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी को उन्होंने ऊंट के मुंह में जीरा बताया। कहा कि जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम कम थे तो लगातर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए। बोले, जनता अब सच समझ चुकी है। चुनाव में इस सच का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed