फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   digital chart of reservation in train

डिजिटल चार्ट पर आरक्षण की स्थिति देख सकेंगे यात्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
digital chart of reservation in train
मुरादाबाद। रेलवे ने मुरादाबाद जंक्शन पर डिजिटल आरक्षण चार्ट सिस्टम लगाया है। इसके जरिये यात्री स्क्रीन पर विभिन्न ट्रेनों के कोचों में आरक्षण की स्थिति देख सकते हैं। साथ ही ट्रेन में बर्थ चेंज कराने के लिए यात्री के पास पहले ही जानकारी उपलब्ध होगी। मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी नहीं मिलने पर यात्री रेलवे स्टेशन पर लगे डिजिटल चार्ट के जरिये अपडेट रह सकते हैं।
विज्ञापन

अब तक रेलवे विभिन्न ट्रेनों का आरक्षण चार्ट बनाकर उसका प्रिंट कागज पर लेकर स्टेशनों पर लगाता था, जिससे यात्री अपना आरक्षण जान सकें। इसके अलावा तीन प्रिंट और निकालने पड़ते थे। इनमें से एक आरक्षण कार्यालय में, जबकि बाकी टीटीई स्टाफ के पास रहते थे। अब सिर्फ एक प्रिंट टीटीई स्टाफ के लिए निकाला जाएगा। कुछ दिनों बाद टीटीई स्टाफ को भी मोबाइल एप के जरिये चार्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस बघेल ने बताया कि रेलवे ने इस बिंदु पर तकरीबन एक वर्ष पहले रणनीति तैयार की थी। अब इसे लागू कर दिया गया है। इस तकनीक से रेलवे को हर माह लाखों रुपये के कागज की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed