{"_id":"601b057a8ebc3ed26e6d34d6","slug":"died-crow-found-in-moradabad-village-city-news-mbd3783544182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में मृत मिले कौवे, मचा हड़कम्प, नमूने लेने के बाद किया दफन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में मृत मिले कौवे, मचा हड़कम्प, नमूने लेने के बाद किया दफन
Thu, 04 Feb 2021 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
रतनपुर कला गांव में एक कौवे के मृत मिलने से हड़कं मच गया वन विभाग की टीम ने कौवे को दफन कर दिया ।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को रतनपुर कलां गांव में घनी आबादी में एक कौवा मृत मिलने से हड़कंप मच गया। गृहस्वामी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने पशुधन प्रसार अधिकारी की टीम के साथ पहुंच कर कौवे के शव को कब्जे में लिया और नमूने लेने के बाद उसे दफन कर दिया गया है। इस दौरान गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
गांव निवासी कुलदीप सिंह सरकारी अध्यापक हैं। बुधवार शाम को उनको घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने बताया की बाहर एक कौआ मृत पड़ा हुआ है। इसके बाद कुलदीप सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी पाकर पशुधन प्रसार अधिकारी इमरान अली भी अपनी टीम के साथ मौके पर आ गये। मृत कौवे के नमूने लेकर टीम गांव से बाहर ले जाकर दफन कर दिया गया है।
गृहस्वामी कुलदीप सिंह ने बताया की कौवा कई दिन पहले मर गया था। बच्चों ने इसकी सूचना उन्हें आज दी थी इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई है। पशुधन प्रसार अधिकारी ने बताया की जांच के नमूने लेकर कौवा दफन कर दिया गया है। कौवे के मृत मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। उनकी मांग है कि गांव में संचालित पोल्ट्री फार्मों में पल रहे मुर्गा-मुर्गियों की जांच कराई जाए।