{"_id":"69d5676786f22b88bb0700f2","slug":"did-not-pay-for-the-construction-of-the-plot-wall-report-filed-against-six-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-872401-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्लाॅट की दीवार बनवाकर नहीं किया भुगतान, छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्लाॅट की दीवार बनवाकर नहीं किया भुगतान, छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर क्षेत्र में प्लाॅट की दीवार बनवाने के बाद मालिक ने ठेकेदार के तीन लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। इसके अलावा आरोपी ने ठेकेदार की भाभी को प्लॉट बेचने के नाम पर भी 2.60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ठेकेदार ने इस मामले में छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कटघर के गोविंद नगर निवासी सुखवीर सिंह ने कटघर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कटघर के डबल फाटक निवासी भीमसेन ने सिहोरा गोविंद स्थित प्लाॅट की दीवार बनवाने का ठेका साढ़े पांच लाख रुपये में तय किया था। भीमसेन ने दीवार बनने के बाद एक बार पचास हजार और दूसरी बार दो लाख रुपये ठेकेदार को दिए थे लेकिन तीन लाख रुपये नहीं दिए। इसके अलावा आरोपी ने अपने प्लॉट से 238 मीटर प्लॉट बेचने के नाम पर सुखवीर की भाभी रानी से भी 2.60 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी भीमसेन के साथ उसका बेटा लेखराज, उसकी पत्नी इमरतिया देवी, लेखराज के बहनोई और साले भी शामिल हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपाेर्ट दर्ज की गई है।