{"_id":"664d3dad4da21f5eb10ef614","slug":"diarrhea-patients-have-to-be-admitted-to-cold-rooms-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-405435-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गर्मी का प्रहार, कोल्ड रूम में भर्ती करने पड़ रहे डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गर्मी का प्रहार, कोल्ड रूम में भर्ती करने पड़ रहे डायरिया के मरीज
विज्ञापन
मुरादाबाद।
जिला अस्पताल में लू लगने पर मरीजों के उपचार के लिए कोल्ड रूम तैयार किए गए थे। फिलहाल लू के मरीज तो नहीं आए हैं लेकिन बुखार व डायरिया बढ़ने से एक कोल्ड रूम खोलना पड़ा। छह बेड पर मरीजों को भर्ती किया गया है।
जबकि दूसरा कोल्ड रूम लू वाले मरीजों के लिए आरक्षित रखा गया है। इसमें सात बेड के अलावा कूलर व एसी की व्यवस्था भी है। गर्मी के कारण बुखार व डायरिया के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार है। हर दिन ओपीडी में 1000 से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। इनमें से 300 बाल रोग विशेषज्ञ व फिजिशियन के पास जाते हैं। इमरजेंसी के आंकड़े की बात करें तो हर दिन 100 से ज्यादा मरीज भर्ती हो रहे हैं। इस कारण 320 बेड का अस्पताल फुल चल रहा है।
डॉक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी में खानपान का ध्यान रखकर व थोड़ी सावधानी बरतकर बीमारी से बचा जा सकता है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रामकिशोर ने बताया कि खूब पानी पीएं, दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें। नारियल पानी, सत्तू व बेल के शरबत का सेवन करें। बाहर का खाना न खाएंं। बाहर से आकर अचानक ऐसी में न बैठे, ठंडा पानी न पीएं। बीपी व शुगर के मरीज गर्मी में बाहर न निकलें। मसालेदार खाना न खाएं और बहुत अधिक श्रम करने से बचें। पानी में नींबू, चीनी व काला नमक मिलाकर पीएं।