{"_id":"66c69311352e809b9601a9a6","slug":"dgp-sought-report-in-nurse-rape-case-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-462894-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नर्स दुष्कर्म मामले में डीजीपी ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नर्स दुष्कर्म मामले में डीजीपी ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद।
ठाकुरद्वारा के चर्चित नर्स दुष्कर्म मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। डीजीपी कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस अफसरों ने अब तक कार्रवाई और विवेचना के बारे में रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। अब विवेचना एसपी देहात संदीप कुमार मीना की निगरानी में की जा रही है। वह रोज इस केस की समीक्षा कर करेंगे। इसके अलावा डीजीपी कार्यालय से भी प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस अफसरों का लक्ष्य है कि हर पहलू की गहनता से जांच कर एक सप्ताह में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी।
डिलारी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली नर्स के पिता ने 18 अगस्त को ठाकुरद्वारा थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया कि उसकी बेटी दस माह से ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम कर रही थी। शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे उसके पास नर्स मेहनाज आई थी। उसने कहा कि अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर डॉ. शाहनवाज बुला रहे हैं। पीड़िता ने जाने से इन्कार किया तो वार्ड बॉय जुनैद उसे जबरन खींच कर ले गया था।
इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता के साथ किया था। सीओ ठाकुरद्वारा राजेश कुमार केस की विवेचना कर रहे हैं। डीजीपी कार्यालय से भी इस में प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि एसपी देहात की निगरानी में केस की विवेचना कराई जा रही है। इस चर्चित केस की विवेचना की हर रोज समीक्षा की जा रही है। जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।