{"_id":"62ad73970bdbd960791aff23","slug":"dfo-driver-shots-himself-as-he-was-frustrated-from-family-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पारिवारिक विवाद में डीएफओ के चालक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पारिवारिक विवाद में डीएफओ के चालक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर
Sat, 18 Jun 2022 12:56 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:56 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात वह नशे में घर लौटे थे। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने चले गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित वन विभाग कॉलोनी में शनिवार सुबह सात बजे डीएफओ के चालक आनंद सिंह(50) ने पारिवारिक विवाद के चलते कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार दी। पत्नी ने पुलिस की मदद से उन्हें कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या की कोशिश करने वाले आनंद सिंह मूलरूप से रामपुर जनपद के लाडपुर गांव निवासी हैं। वह वर्तमान में पत्नी मीना देवी और बेटे ऋतिक के साथ सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार कॉलोनी स्थित वन विभाग कॉलोनी के सरकारी आवास में रहते हैं।
विज्ञापन
इन दिनों उनकी तैनाती मुरादाबाद के डीएफओ के चालक के रूप में चल रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात वह नशे में घर लौटे थे। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने चले गए थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब सात बजे आनंद ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली थी। फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा कमरे में पहुंचे तो आनंद लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। पत्नी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।
कुछ ही देर में पीआरवी 250 पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे गए और भर्ती करा दिया, जहां से हालत गंभीर होने पर चालक को रेफर कर दिया गया। इसके बाद चालक को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल व परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि पारिवारिक विवाद के चलते चालक ने खुद को गोली मारी दी है। वह पिछले तीन साल से मुरादाबाद में डीएफओ के चालक के रूप में तैनात हैं। डॉक्टरों ने चालक की हालत गंभीर बताई है। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी कॉसमॉस अस्पताल पहुंच गए हैं।