फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DFO driver shots himself as he was frustrated from family issues

मुरादाबाद: पारिवारिक विवाद में डीएफओ के चालक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर 

Sat, 18 Jun 2022 12:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 18 Jun 2022 12:56 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात वह नशे में घर लौटे थे। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने चले गए थे। 

विज्ञापन
DFO driver shots himself as he was frustrated from family issues
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुरादाबाद सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित वन विभाग कॉलोनी में शनिवार सुबह सात बजे डीएफओ के चालक आनंद सिंह(50) ने पारिवारिक विवाद के चलते कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार दी। पत्नी ने पुलिस की मदद से उन्हें कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या की कोशिश करने वाले आनंद सिंह मूलरूप से रामपुर जनपद के लाडपुर गांव निवासी हैं। वह वर्तमान में पत्नी मीना देवी और बेटे ऋतिक के साथ सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार कॉलोनी स्थित वन विभाग कॉलोनी के सरकारी आवास में रहते हैं। 
विज्ञापन


इन दिनों उनकी तैनाती मुरादाबाद के डीएफओ के चालक के रूप में चल रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात वह नशे में घर लौटे थे। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद वह दूसरे कमरे में सोने चले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब सात बजे आनंद ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली थी। फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी और बेटा कमरे में पहुंचे तो आनंद लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। पत्नी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। 

कुछ ही देर में पीआरवी 250 पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे गए और भर्ती करा दिया, जहां से हालत गंभीर होने पर चालक को रेफर कर दिया गया। इसके बाद चालक को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल व परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि पारिवारिक विवाद के चलते चालक ने खुद को गोली मारी दी है। वह पिछले तीन साल से मुरादाबाद में डीएफओ के चालक के रूप में तैनात हैं। डॉक्टरों ने चालक की हालत गंभीर बताई है। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी कॉसमॉस अस्पताल पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed