Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Moradabad News
›
Devotees danced in devotion all night long in the bhajan kirtan organised on the birth anniversary of Baba Shri Khatu Shyam.
{"_id":"6907c3b74f21d8101702df8b","slug":"devotees-danced-in-devotion-all-night-long-in-the-bhajan-kirtan-organised-on-the-birth-anniversary-of-baba-shri-khatu-shyam-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-111930-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बाबा श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर आयोजित भजन कीर्तन में पूरी रात भक्ति में झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बाबा श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर आयोजित भजन कीर्तन में पूरी रात भक्ति में झूमे भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो 2 और 3 ठाकुरद्वारा नगर के इंटर कॉलेज में भगवान श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भजन प्रस्तु
Link Copied
ठाकुरद्वारा। नगर के एसडीएच इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को देर रात भगवान बाबा श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान खाटू श्याम की मूर्ति की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा श्री खाटू श्याम से अपने और अपने परिवार की खुशहाली, सुख शांति और तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा। बाद में कलाकारों मास्टर बॉबी, पंकज दास पागल, राहुल मीत, सांवरिया ने सुंदर भजन और गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। पूरी रात श्रद्धालु भगवान श्री खाटू श्याम की भक्ति में लीन रहे। उन्होंने कलाकारों के साथ खाटू श्याम के भजन दोहराए। खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। आखिर में भगवान श्री खाटू श्याम की आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री श्याम सेवा समिति के सदस्य विपिन जिंदल, संजीव चौहान, रवि चौहान, वरुण चौहान, अभिषेक ओझा, ओम कुमार, विशाल चौधरी आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।