{"_id":"690bb5d82b0d734dab01cb68","slug":"devotees-also-offered-prayers-in-the-temples-of-the-city-and-a-large-number-of-devotees-also-visited-religious-places-to-take-a-bath-in-the-ganga-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-111982-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नगर के मंदिरों में भी भक्तों ने की पूजा अर्चना, बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों पर भी गंगा स्नान करने गए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नगर के मंदिरों में भी भक्तों ने की पूजा अर्चना, बड़ी संख्या में धार्मिक स्थलों पर भी गंगा स्नान करने गए श्रद्धालु
Thu, 06 Nov 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कार्तिक पूर्णिमा पर क्षेत्र में भी भक्तों ने बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचकर गंगा स्नान पर्व की पूजा अर्चना की। वहीं क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में हरिद्वार, तिगरी और उत्तराखंड स्थित मां गिरिजा देवी के धाम पर भी पहुंचे। वहां पर गंगा, कोसी नदी में पूजा अर्चना कर मां गंगा और भगवान शिव पार्वती से आशीर्वाद मांगा। क्षेत्र में लोगों ने सुबह-सुबह स्नान किया। फिर मंदिरों में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया। मां गंगा और भगवान शिव पार्वती की पूजा-अर्चना की। अपने और अपने परिवार के लिए खुशहाली और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। ठाकुरद्वारा से 40 किमी दूर उत्तराखंड के रामनगर के पास स्थित मां गिरिजा देवी के मंदिर पर बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्घालुओ ने पूजा अर्चना की। पहले कोसी नदी में स्नान किया। वहीं हरिद्वार और तिगरी मेले में भी क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गए। गंगा स्नान के पर्व पर उर्दू चावल की खिचड़ी को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया और खाया गया। इस पर्व पर जलेबी भी खाना शुभ माना जाता है।
गांव दरियापुर में रामगंगा नदी के किनारे लगे कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख पति और सैनी सभा के जिलाध्यक्ष डॉ वीर सिंह सैनी ने किया। दरियापुर गांव ठाकुरद्वारा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस अवसर पर डॉ वीर सिंह सैनी ने कहा कि हिंदू समाज के सभी धार्मिक पर्व और मेले हमें आपसी एकता और भाईचारा मजबूत करने का संदेश देते हैं। मेले में आने जाने से आपसी संबंध और एकता मजबूत होती है।धार्मिक परंपराओं की जानकारी मिलती है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रेम सिंह सैनी, अमि चंद्र सैनी, जिला पंचायत सदस्य पति रोहतास सिंह सैनी, बीडीसी मेंबर राजीव कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।