फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Devotee from Moradabad dies in accident while returning from circumambulation.

Moradabad News: परिक्रमा लगाकर लौट रहे मुरादाबाद के श्रद्धालु की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Devotee from Moradabad dies in accident while returning from circumambulation.
खाटू श्याम मंदिर के पास अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान
विज्ञापन

नौहझील। ब्रज चौरासी कोस और गोवर्धन परिक्रमा कर लौट रहे एक श्रद्धालु की नौहझील-बाजना रोड पर खाटू श्याम मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार 58 वर्षीय श्रद्धालु की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मुरादाबाद के थाना बिलारी, गांव रामपुर निवासी वीरेंद्र यादव (58) अपने साथियों के साथ बाइकों पर सवार होकर मथुरा की धार्मिक यात्रा पर आए थे। पहले ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा पूरी की। इसके बाद बुधवार रात सभी साथियों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई। बृहस्पतिवार तड़के वीरेंद्र अपने साथियों के साथ वापस गांव रामपुर लौट रहे थे। इसी दौरान नौहझील-बाजना मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे में वीरेंद्र के सिर गंभीर चोटें आईं। साथियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह और एसआई हरेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वीरेंद्र यादव को सीएचसी नौहझील भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हुई है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed