फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Development in Buddhi Vihar hangs in the balance...

Moradabad News: बुद्धि विहार में विकास अधर में...त्योहार गड्ढे में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Development in Buddhi Vihar hangs in the balance...
मुरादाबाद। त्योहारों को लेकर लोग घर और आसपास साफ-सफाई में जुटे हैं लेकिन बुद्धि विहार के सेक्टर-2 में अधूरे निर्माण कार्य ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क किनारे लगे मलबे के ढेर, सड़कों में बने गड्ढे और बिखरी निर्माण सामग्री से आवागमन मुश्किल हो रहा है। वाहनों के गुजरने पर उड़ती धूल घरों तक पहुंच रही है। त्योहारों के बीच भी लोगों को साफ रास्ते और सुविधाजनक आवागमन की राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-2 में सीएम ग्रिड के तहत सड़क निर्माण कार्य होना है। इससे पहले सड़क किनारे जगह-जगह ईंटें, पत्थर, मिट्टी और निर्माण का मलबा पड़ा दिखाई दे रहा है। कई जगह रास्ता ऊबड़-खाबड़ है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को संभलकर निकलना पड़ रहा है। वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ने पर आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। घरों के सामने फैला मलबा और अधूरा काम क्षेत्र की अव्यवस्था को दिखा रहा है। स्थानीय निवासी विशाल अग्रवाल, अरुण सिंह, लक्ष्य अग्रवाल का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सफाई और व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया जाता है, लेकिन रिहायशी क्षेत्र में अधूरे काम के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब 20 हजार की आबादी इस रास्ते के कारण परेशानी झेल रही है। नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक का कहना है कि जिन स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है, वहां जल्द से जल्द सड़क बिछाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों को असुविधा न हो। संबंधित एजेंसी को कार्य तेज गति से करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


लोगों के कोट्स
त्योहारों के समय हर कोई अपने घर और आसपास सफाई चाहता है लेकिन यहां सड़क किनारे मलबा बिखरा पड़ा है। वाहनों के निकलने पर धूल उड़ती है। घरों के दरवाजे और खिड़कियां खोलना भी मुश्किल हो जाता है। जिम्मेदार विभाग को जल्द काम पूरा कराना चाहिए। -विशाल अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और निर्माण सामग्री फैली हुई है। दोपहिया वाहन चलाते समय गिरने का डर बना रहता है। पैदल निकलने वालों को भी काफी परेशानी होती है। त्योहार से पहले रास्ता साफ कराकर सड़क चलने लायक बनाई जानी चाहिए। -साधना सिंह
कई दिनों से सड़क किनारे मलबा पड़ा है। इससे रास्ता खराब दिखता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। धूल घरों तक पहुंच रही है। संबंधित विभाग को निर्माण कार्य की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और मलबा हटाने के साथ सड़क ठीक करानी चाहिए। -गोपाल भारद्वाज

रिहायशी इलाके में सड़क का काम अधूरा रहने से रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को खास तौर पर संभलकर निकलना पड़ता है। त्योहारों पर भी यही हाल है। अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर जल्द समाधान कराना चाहिए। -राहुल कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed