फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dev will wake up from today, shehnai will resonate after four months

आज से जागेंगे देव, चार माह बाद गूंजेगी शहनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dev will wake up from today, shehnai will resonate after four months
मुरादाबाद। चर्तुमास का समापन होते ही 14 नवंबर को देव जागेंगे। इसी दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले दो वर्ष से शादियों की रौनक बहुत कम हो गई थी, लेकिन इस बार नियमों की बंदिशें नहीं होने की वजह से बैंडबाजा और बारात की धूम रहेगी। इससे बैंक्वेट हॉल संचालक, कैटरिंग और बैंडबाजा कारोबार से जुड़े लोग काफी खुश हैं। नवंबर और दिसंबर में शादियों के करीब 20 से ज्यादा शुभ मुहूर्त हैं। 21 नवंबर को सबसे बड़ा सहालग होने से बैंडबाजों और होटलों में कमरों की बुकिंग के लिए मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी को शादियों के लिए सबसे बड़ा शुभ मुहूर्त माना जाता है। इसकी वजह से इस दिन शाम को सड़कों पर जाम की सबसे अधिक परेशानी होती है। कोरोना संक्रमण का असर कम होने के बाद ज्यादातर लोग धूमधाम से शादियां करने को उत्साहित हैं। पहले जिन लोगों ने शादियों के लिए सौ मेहमानों की बुकिंग की थी, अब वह बैंक्वेट हॉल संचालकों से मिलकर मेहमानों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध कर रहे हैं। इस उत्साह का असर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। बैंडबाजों, फूल, सजावट करने के वालों के साथ कैटरिंग करने वालों के पास ऑर्डर बढ़ गए हैं। रविवार के लिए शहर के अधिकांश बरातघर महीने भर पहले ही बुक हो चुके हैं। आलम यह है कि बैंक्वेट हॉल और बैंडबाजों को एक दिन में दो से तीन शादियों के ऑर्डर हैं। कोरोना संक्रमण काल में दो वर्ष से मंदी की मार झेल रहे इन कारोबारियों को इस साल राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्जन...
नवंबर-दिसंबर की शादियों के लिए चार माह पहले बुकिंग हो गई थी। उस वक्त कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका थी। इसलिए लोगों ने सीमित संख्या में मेहमानों के लिए बुकिंग करवाई थी, लेकिन अब संख्या में बढ़ोत्तरी की जा रही है। शादियों के अलावा मेहंदी, हल्की के फंक्शन भी अब होटल में करवाने को प्राथमिकता दी जा रही है। इसलिए एक-एक शादी के लिए दो से तीन दिन की बुकिंग है। संक्रमण भले ही कम है, लेकिन सतर्कता बरती जाएगी। इसलिए प्रवेश के समय मेहमानों को सैनिटाइज करने के अलावा थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी। 21 नवंबर को बड़ा सहालग होने की वजह से लगभग सभी होटलों में कमरों की बुकिंग हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश अरोरा, होटल संचालक
शादियों की सजावट में बदलाव किया गया है। फूलों के साथ क्रिस्टल और शीशे की सजावट करवाई जा रही है। सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले फूल कोलकाता और हिमाचल प्रदेश से मंगवाए जा रहे हैं। दो साल बाद नियमों की बंदिशें नहीं होने की वजह से कारोबार में उछाल आ रहा है।
राजपाल, डेकोरर्स
देवोत्थान एकादशी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। संक्रमण की दर कम होने से बहुत खुशी हो रही है। शादियों को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। इसलिए एक दिन में दो से तीन शादियों की बुकिंग हैं। नवंबर-दिसंबर में लगातार 20 दिन का काम है। हमने अपने कर्मचारियों को मास्क लगाए रखने के निर्देश दिए हैं। सभी कर्मचारियों को वैक्सीन की डोज लगवाई जा चुकी है।

बबलू कुमार, बैंडबाजा संचालक
कोरोना संक्रमण काल में दूल्हा-दुल्हन के मेकअप का कार्य रह गया था, लेकिन इस बार कारोबार बहुत अच्छा है। दुल्हन के साथ रिश्तेदारों के लिए भी बुकिंग हैं। एचडी और एडवांस मेकअप की खूब मांग है। बहुत सी युवतियां यदि मेकअप नहीं करवा रही हैं तो हेयर स्टाइल करवाने जरूर आ रही हैं।
एकता जैन, ब्यूटीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed