फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Details requested for appointing invigilators for board examinations.

Moradabad News: बोर्ड परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक बनाने को मांगा विवरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Details requested for appointing invigilators for board examinations.
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिलास्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश के साथ कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए शिक्षकों का विवरण मांगा गया है। डीआईओएस का कहना है कि बुधवार तक विवरण मिलने के बाद कक्ष निरीक्षक बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं। मुरादाबाद में इस बार 77613 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 39715 विद्यार्थी हैं, जबकि इंटरमीडिएट के इस बार 37838 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं के लिए 112 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं में औसतन 42 सौ शिक्षकों की ड्यूटी लगती है। इस बार भी स्कूलों को सात जनवरी तक शिक्षकों का विवरण देने के निर्देश दिए गए हैं। कक्ष निरीक्षक के रूप में सबसे पहले राजकीय विद्यालय की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके बाद अशासकीय विद्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और निजी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्र बनाने को मांगे प्रस्ताव
परीक्षाओं के साथ मूल्यांकन केंद्र बनाने की भी तैयारी की जा रही है। पिछले वर्ष पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए थे। इस बार भी स्कूलों से प्रस्ताव मांगे हैं। यहां पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय के अनुसार यह प्रस्ताव बोर्ड को भेजे जाएंगे। इसके बाद वहां से मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed