{"_id":"6a4c18b620de80549200d6d0","slug":"despite-the-talk-of-development-the-condition-of-councilor-amir-jahans-ward-is-abysmal-bilari-news-c-279-1-mo11005-116133-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विकास के नाम पर सभासद अमीर जहां के वार्ड की हालत बेहद गरीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विकास के नाम पर सभासद अमीर जहां के वार्ड की हालत बेहद गरीब
Tue, 07 Jul 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर पालिका की सभासद अमीर जहां के वार्ड संख्या एक की हालत बेहद खस्ता है। इसके मोहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा में सड़के नीची होने से बारिश का पानी नहीं निकल पाता, जिससे जलभराव की समस्या से लोगों को झूजना पड़ता है। लोगों को कहना है कि सभासद का नाम भले ही अमीर जहां है लेकिन विकास के नाम पर वार्ड की हालत बेहद गरीब है।
मोहल्ले में कई विद्युत पोल जर्जर होना और बारिश में जलभराव हो जाना इस वार्ड के नागरिकों की मुख्य समस्या है। वार्ड संख्या एक में मोहल्ला अब्दुल्ला, वाल्मीकि समाज का शादीघर,वाल्मीकि चौक, बाड़ा चौक, पासी समाज का मंदिर, मढ़ी कोरियान, मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन, हर्ष नगर आंशिक आदि मोहल्ले आते हैं।
यहां के अब्दुल्ला बाड़ा चौक को ऐतिहासिक माना जाता है क्योंकि वाड़ा चौक में ताजियों को जुलूस आता है।
मोहल्ले के नागरिकों द्वारा जलसे कराए जाते हैं और चुनावी माहौल में इसी बाड़ा चौक में चुनावी जनसभाएं भी होती हैं। इस वार्ड संख्या एक से मोहल्ला ठाकुरान और हर्षनगर के इलाके भी लगे हुए हैं। इनमें भी विकास का अभाव है। जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।