फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Desire to give salvation to ancestors, 7500 bookings in trains to Gaya

Moradabad News: पितरों को मोक्ष दिलाने की चाह, गया की ट्रेनों में 7500 बुकिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Desire to give salvation to ancestors, 7500 bookings in trains to Gaya
मुरादाबाद। अपने पितरों को मोक्ष दिलाकर बैकुंठ धाम पहुंचाने की चाह में सैकड़ों लोग गया की यात्रा कर रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के बड़े स्टेशनों से हर दिन 500 लोग गया जा रहे हैं। यहां से होकर गुजरने वाली सभी छह ट्रेनों में बुकिंग फुल है। टिकट काउंटर व ऑनलाइन बिक्री के आंकड़े को मिलाकर 21 सितंबर तक करीब 7500 बुकिंग हैं।
विज्ञापन


मुरादाबाद, बरेली, कांठ, नजीबाबाद, सहारनपुर, रुड़की से हर दिन लोग सफर कर रहे हैं। अमरोहा व रामपुर से जाने वाले यात्रियों ने भी मुरादाबाद से बुकिंग कराई है। हिंदू धर्म के मुताबिक लोगों की मान्यता है कि गया में पितरों का पिंडदान करने से उन्हें मोक्ष मिलता है। कई लोग ऐसे भी हैं जो अपने साथ मुरादाबाद से ही पुरोहित को ले जा रहे हैं जिससे सही विधि से पितरों को तर्पण व पिंडदान हो सके। पितृ पक्ष के बाद दिवाली पर बिहार जाने वालों की बुकिंग है, ऐसे में इन ट्रेनों में अगले दो माह तक कुछ तारीखों में ही सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

शहर में टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी संचालक गौरव गुप्ता का कहना है कि पितृ पक्ष में अन्य स्थानों की बुकिंग बहुत कम रहती है, लोग गया व हरिद्वार ही जाते हैं। मुरादाबाद से सीधी ट्रेन होने के कारण कार की बुकिंग कम ही आती हैं। इस बार पितृ पक्ष में सिर्फ 200 लोगों ने अलग-अलग एजेंसियों से बुकिंग कराई है। वहीं रेल प्रशासन का कहना है कि पितृ पक्ष में इस बार पहले से ज्यादा बुकिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
मुरादाबाद से होकर गया जंक्शन जाती हैं यह ट्रेनें
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
13010 दून एक्सप्रेस
13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस
13152 सियालदह एक्सप्रेस
12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस
12372 हावड़ा वीकली एक्सप्रेस
18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed