फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deputy CM keshav prasad maurya gave liablities to party workers and instructions to administrators

अधिकारियों को सख्त हिदायत, जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दे गए केशव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
deputy CM keshav prasad maurya gave liablities to party workers and instructions to administrators
मुरादाबाद। शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकनिर्माण विभाग अफसरों को मंच से ही तीखे तेवर दिखाए। कहा कि पूर्व सरकारों में लखनऊ में ही पत्थर लगाने का काम होता था। बाद में वे कूड़े के ढेर में फेंक दिए जाते थे। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यहां पर जिन 363 परियोजनाओं के शिलापटों का शिलान्यास हुआ है ये 31 जुलाई तक अपनी जगहों पर लग जाएं और काम शुरू कराकर तुरंत उन्हें रिपोर्ट करें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि और पार्टी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर जाकर निगरानी करें। यदि कहीं काम शुरू नहीं हुआ तो उन्हें बताएं, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई होगी। हर हाल में इन परियोजनाओं का काम विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले पूरा होना चाहिए। इसलिए तेजी से काम करें। उन्होंने कहा कि जिले में लोक निर्माण विभाग के कई कार्य 50 फीसदी, तो कुछ 60, 70 फीसदी तक पूरे हो चुके हैं। उन्होंने इन कार्यों को तेजी से पूरे करने के निर्देश दिए । परिवहन मंत्री अशोक कटियार और पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने उपमुख्यमंत्री को अपने क्षेत्र में कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

भाजपा के हर जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता को उप मुख्यमंत्री समझें
मुरादाबाद। उप मुख्यमंत्री केेशव प्रसाद मौर्य ने मंच से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि वे भाजपा के जनप्रतिनिधियों, संगठन से जुड़े लोगों, कार्यकर्ताओं को उपमुख्यमंत्री ही समझें। उनकी बात सुनें और उनके काम प्राथमिकता के साथ करें। ऐसा ना हो कि इनकी बात को अनसुनी कर दी जाए। जनता से मधुर व्यवहार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही आऊंगा, रात्रि प्रवास करूंगा
मुरादाबाद। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब तो वह शिलान्यास के लिए आए हैं। उन्हें गोरखपुर जाना है, लेकिन जल्द ही उनका दोबारा से आने का कार्यक्रम बन रहा है। जब वह रात्रि प्रवास करेंगे। वह विधायक, बड़े पदाधिकारियों के यहां नहीं, बल्कि अपने बूूथ लेवल कार्यकर्ताओं से मिलेंगे उनके यहां ही रुकेंगे और खाना खाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed