फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Departments kept postponing the work, now three bridges are dilapidated...conditions have worsened.

Moradabad News: काम को टालते रहे विभाग, अब तीन पुल जर्जर... बिगड़े हालात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Departments kept postponing the work, now three bridges are dilapidated...conditions have worsened.
मुरादाबाद। लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम लगातार अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते रहे। इसका नतीजा अब शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। तीन पुल जर्जर होने के कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। दिल्ली रोड स्थित गागन पुल की मरम्मत यदि पहले ही कर दी गई होती तो अब रामगंगा का पुल बंद होने से लोगों को इतनी परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन


अब कमजोर होने के कारण एक साथ दोनों पुलों से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। रामगंगा पुल तो दो माह में ठीक हो जाएग, लेकिन गागन पुल का काम अप्रैल से शुरू होगा। तब तक रोजवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन दोनों पुलों से रोजाना करीब 80-80 हजार वाहन गुजरते हैं। गागन पुल के कमजोर होने का मामला 2020 से चल रहा है, लेकिन इस पर समय रहते काम नहीं किया गया। वहीं संभल पुल पर लंबे समय से भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। दूसरा पुल बनाए बगैर वहां भारी वाहन नहीं चलाए जा सकते। रामगंगा पुल की बेयरिंग बदले जाने के कारण उसे दो माह के लिए बंद किया गया है। इसके कारण जामा मस्जिद पुल पर वाहनों का दबाव हो गया है। दूसरी ओर गागन पुल के कमजोर होने का हवाना देते हुए बसों के शहर में प्रवेश पर रोक लगने से सैकड़ों लोग परेशान हैं। दोनों पुलों को मरम्मत से पहले नहीं खोला जा सकता। प्रशासन का कहना है कि गागन पुल के लिए भी बजट मिल गया है। मार्च के बाद पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को एक बैठक बुलाई गई है। साथ ही पुलों की मरम्मत जल्द से जल्द करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed