फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue suspected woman dies in Delhi, five new patients found

डेंगू आशंकित महिला की दिल्ली में मौत, पांच नए मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dengue suspected woman dies in Delhi, five new patients found
मुरादाबाद। डेंगू आशंकित महिला की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को पंद्रह दिन पहले बुखार हुआ था। वहीं जिले में डेंगू के पांच मरीज और मिले हैं। डेंगू पीड़ितों में बीस साल का युवक और 56 साल की वृद्ध महिला शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 879 हो गई है।
विज्ञापन

कुंदरकी नगर के मोहल्ला नूरूल्ला निवासी नियाज बानो (42) पत्नी मोहम्मद यूसुफ सैफी को पंद्रह तीन दिन पहले बुखार आया था, जिसको सामान्य बुखार मानकर परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालात में सुधार नहीं होने पर परिजन महिला को दिल्ली लेकर चले गए। जहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की रात इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर दिवाली के बाद भी डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। तापमान में कमी आने के बाद भी डेंगू के मरीजों का मिलना जारी है। शनिवार को लैब से कोई रिपोर्ट नहीं आई थी। वहीं रविवार को लैब से आई रिपोर्ट में पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इसमें बिलारी निवासी 20 वर्षीय युवक, पाकबड़ा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, गलशहीद निवासी 28 वर्षीय युवक, डिंगरपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति और गोविंदनगर की 56 वर्षीय महिला शामिल हैं। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या अब 879 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed