फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue patients increasing rapidly Moradabad, included six affected districts UP

जानलेवा बीमारी: मुरादाबाद में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज, प्रदेश के छह सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल

Sat, 16 Sep 2023 10:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Sep 2023 10:36 AM IST
सार

मुरादाबाद में डेंगू से प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक दिन में ही 26 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा संदिग्ध बुखार आने से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। 

विज्ञापन
Dengue patients increasing rapidly Moradabad, included six affected districts UP
मुरादाबाद में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में डेंगू से प्रभावित छह सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में मुरादाबाद भी शामिल है। शुक्रवार को 26 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक मिले डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या 212 हो गई है। प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने भी जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को फोन कर डेंगू से निपटने के इंतजामों की जानकारी ली।

विज्ञापन


शहर व देहात दोनों क्षेत्रों में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद यह संख्या बढ़ गई है। पहले जहां 24 घंटे में पांच से सात मरीज पॉजीटिव आ रहे थे, अब यह आंकड़ा हर दिन औसतन 20 तक पहुंच गया है। शहर व गांवों में डेंगू व बुखार से लोगों की मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


हालांकि स्वास्थ्य विभाग जिले में डेंगू के कारण कोई मौत नहीं मान रहा है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह के मुताबिक विभाग ने जिला अस्पताल में 16 बेड का डेंगू वार्ड बनाया है। बुखार के मरीजों के लिए भी अलग वार्ड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सभी सीएचसी पर 10-10 बेड बढ़ाए गए हैं। सभी मरीजों की स्क्रीनिंग हो सके और कोई गांव स्वास्थ्य जांच शिविर व फॉगिंग से न छूटे इसके लिए सभी एसीएमओ को दो-दो ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

जिले का नाम मरीजों की संख्या

गौतमबुद्ध नगर -   486
गाजियाबाद -       406
कानपुर -            336
लखनऊ -            264
मेरठ -                 239
मुरादाबाद -          212

नए मरीजों में बच्चे और युवा ज्यादा

शुक्रवार को डेंगू पॉजीटिव पाए 26 गए मरीजों में बच्चे व युवा ज्यादा हैं। बच्चों को प्लेटलेट्स कम होने के कारण निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि कुछ मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। सीएमओ कार्यालय की ओर से सभी मरीजों से संपर्क किया गया है।

फॉगिंग करने का आश्वासन दिया गया लेकिन कोई पहुंचा नहीं। शुक्रवार को मिले मरीज सेरुआ धर्मपुर, लाइनपार मझोला, कुंदरकी, डींगरपुर, छजलैट, नीम की प्याऊ, डिलारी, अगवानपुर, भगतपुर टांडा, सिरसा नियायतपुर, ठाकुरद्वारा, सीपीएच, बैंक कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों के हैं।



शुक्रवार को नौ स्थानों पर शिविर लगाकर 1010 लोगों की जांच की गई है। बुखार के 215 मरीजों के डेंगू व मलेरिया की जांच कराई गई। इनमें से कोई पॉजीटिव नहीं मिला है। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए हमारी टीम प्रयासरत है। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed