फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue patients increased eight times during the Corona period

कोरोना काल में आठ गुना बढ़े डेंगू के मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients increased eight times during the Corona period
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक आठ गुना अधिक मरीज मिल चुके हैं। पिछले साल महज 76 केस मिले थे, लेकिन इस बार ये संख्या 617 पहुंच गई है। जो चार सालों में सबसे अधिक मरीज हैं। ऐसे में खबरदार और होशियार रहने की की जरूरत है। अधिक सावधानी बरतें।
विज्ञापन

इस साल संक्रमण काल में कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ने पर डेंगू ने लोगों पर प्रहार करना शुरू कर दिया। सितंबर में जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो गई थी। नए केस सामने नहीं आए। दूसरी ओर डेंगू के मरीज मिलने शुरू हो गए। अक्तूबर में डेंगू ने रफ्तार पकड़ ली।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में पिछले साल डेंगू के सिर्फ 76 केस मिले थे, लेकिन इस साल 25 अक्तूबर तक 617 केस मिल चुके हैं। जो पिछले साल की तुलना में आठ गुना अधिक है। यही नहीं ये संख्या चार सालों में सबसे अधिक है। वर्ष 2018 में 347 मरीज पाए गए थे। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि इस साल डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डेंगू के फैलाव को कम करने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। घर के आसपास पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल के आंकड़े
वर्ष -डेंगू के केस
2018 -347
2019 -352
2020 -76
2021 -617
नोट : 2021 के आंकड़े 26 अक्तूबर तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed