{"_id":"65447b0321c08516d70e9d13","slug":"dengue-is-scaring-in-moradabad-two-people-died-twenty-new-patients-found-figure-crosses-1200-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुरादाबाद में डरा रहा डेंगू...चौबीस घंटे के भीतर दो लोगों की मौत, बीस नए मरीज मिले, आंकड़ा 1200 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुरादाबाद में डरा रहा डेंगू...चौबीस घंटे के भीतर दो लोगों की मौत, बीस नए मरीज मिले, आंकड़ा 1200 के पार
Fri, 03 Nov 2023 10:16 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 03 Nov 2023 10:16 AM IST
सार
मुरादाबाद में डेंगू और बुखार के मरीज लगातार मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीज अस्पतालों में ग्रामीण इलाकों से पहुंच रहे हैं। लगातार मरीजों के पहुंचने से अस्पतालों में भी इंतजाम कम पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को ठाकुरद्वारा में बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। गांव खैरुल्लापुर निवासी मोहित (26) को तीन दिन पहले बुखार आया था। उसकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थीं। उसे पहले काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे डेंगू बताया।
विज्ञापन
हालत में सुधार न होने पर उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मोहित ने दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था। जनवरी में उसकी शादी होने वाली थी। दूसरी ओर गांव अस्लेमपुर में बुखार से किसान अतर सिह (60) की मौत हो गई। उन्हें आठ दिन पहले बुखार आया था।
विज्ञापन
परिजनों ने पहले काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव में बुखार से यह दूसरी मौत है। वहीं जिले में बृहस्पतिवार को डेंगू के 20 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
अब तक मिले कुल मरीजों की संख्या 1209 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि गांवों में लगातार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। हमारी टीम लोगों से बात कर रही है। इसके अलावा आयुष्मान मेलों में ज्यादा से ज्यादा मरीजों को चिह्नित करने का लक्ष्य दिया गया है।