फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue confirmed in nine people including two teenagers

दो किशोरों समेत नौ लोगों में डेंगू की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in nine people including two teenagers
मुरादाबाद। जिले में डेंगू के नौ मरीज और मिले हैं। दो किशोरों समेत नौ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन नौ मरीजों में सात शहर के हैं। जिले में अब तक डेंगू के 285 मरीज मिले चुके हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर माह के तीसरे हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन डेंगू का डंक अभी भी बरकरार है। ग्रामीण इलाकों के बाद अब डेंगू शहर में पांव पसारने लगा है। शुक्रवार को एलाइजा टेस्ट में जिले के नौ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें किशोर से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। डेंगू के सात केस शहर के छह मोहल्लों में मिले हैं। इसके अलावा कुंदरकी क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक और पाकबड़ा के 13 वर्षीय किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 285 हो गई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि जिले में डेंगू के नौ मरीज और मिले हैं।
विज्ञापन

शहर के इन मोहल्लों में मिले डेंगू के मरीज
लक्षमणपुर लाइनपार, मकबरा, दौलत बाग, पंडित नगला, कलक्ट्रेट परिसर, बुद्धि विहार
राहत : दो दिन से गक्खरपुर में नहीं मिले केस
डिलारी ब्लॉक के गांव गक्खरपुर में 18 दिनों में डेंगू के 121 मरीज मिले चुके हैं। यहां 26 सितंबर को पांच मरीज मिले थे। पिछले दो दिनों से यहां डेंगू का कोई नया केस नहीं मिला है, जो विभाग के लिए राहत भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed