{"_id":"61731376b75ca268753a8c04","slug":"dengue-confirmed-in-another-17-people-in-the-district-43-fever-victims-admitted-moradabad-news-mbd407091512","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में और 17 लोगों में डेंगू की पुष्टि, 43 बुखार पीड़ित भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में और 17 लोगों में डेंगू की पुष्टि, 43 बुखार पीड़ित भर्ती
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में डेंगू और वायरल का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। जिले में और 17 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 17 में से 12 डेंगू पीड़ित शहर के मोहल्लों में मिले हैं। इसमें नवाबपुरा के छह मरीज शामिल हैं। वहीं शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार के 43 मरीजों को भर्ती किया गया।
अक्तूबर का महीना खत्म ही होने वाला है, लेकिन डेंगू और वायरल का प्रभाव कम होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ओपीडी में न तो बुखार की तपिश कम हो रही है और न ही डेंगू का डंक। शुक्रवार को जिले में डेंगू 17 मरीज और मिले। इसमें सबसे अधिक छह मरीज शहर के मोहल्ला नवाबपुरा में मिले। इसके अलावा शहर के जामा मस्जिद, टीडीआई सिटी, नवीन नगर, अशोक नगर, प्रकाश नगर, दीवान का बाजार में डेंगू के केस मिले हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में भांडली, भीकनपुर कुलवाड़ा, सलावा और कुंदरकी में डेंगू पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 461 हो गई है। दूसरी ओर शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1347 मरीज पहुंचे। इसमें 54 मरीज बुखार के मिले। 43 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि 17 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
सीएचसी-पीएचसी में पहुंचे बुखार के 322 मरीज
जिले की सीएचसी-पीएचसी में शुक्रवार को इलाज कराने 4007 मरीज पहुंचे। स्वास्थ्य परीक्षण में 322 मरीज बुखार पीड़ित पाए गए। डेंगू आशंकित मरीजों की जांच कराई गई।