{"_id":"613bb4398ebc3e2663511102","slug":"dengue-confirmed-in-amroha-sambhal-patients-who-came-for-treatment-city-news-mbd402219934","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने आए अमरोहा-संभल के मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज कराने आए अमरोहा-संभल के मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मुरादाबाद इलाज कराने आए अमरोहा और संभल के बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल और निजी लैब की जांच में दोनों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक जिले में पांच दिनों में 12 मरीज मिल चुके हैं।
जिले में डेंगू के डंक का दायरा दिनों दिन बढ़ने लगा है। पिछले पांच दिनों से रोजाना डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। हर बार इलाके बदल रहे हैं। अमरोहा और संभल से मुरादाबाद इलाज कराने आए बुखार पीड़ित दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
इसमें अमरोहा निवासी 12 वर्षीय किशोर और संभल निवासी 43 वर्षीय युवक शामिल हैं। जिले में पांच दिनों में 12 मरीज मिलने पर सेहत महकमे में खलबली मची हुई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि अमरोहा और संभल के मरीज निजी लैब की जांच में डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। इस संबंध में दोनों जिलों के सीएमओ को सूचना दे दी गई है।