{"_id":"617856913ed0ce7b7d0d4f7b","slug":"dengue-confirmed-in-45-people-of-the-district-426-fever-patients-found-city-news-mbd407526097","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 45 लोगों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के 426 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 45 लोगों में डेंगू की पुष्टि, बुखार के 426 मरीज मिले
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में 45 और लोगों को डेंगू का डंक लगा है। एलाइजा टेस्ट में 45 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें नौ साल का बालक और 60 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। 45 मरीजों में 41 शहर के मोहल्लों में मिले हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के 426 मरीज मिले हैं।
डेंगू के मरीजों का मिलना जारी है। हर दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद डेंगू की रफ्तार धीमी नहीं पड़ रही है। मंगलवार को सरकारी और निजी लैब की रिपोर्ट में जिले में 45 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में इन मरीजों का इलाज चल रहा है। चार को छोड़कर डेंगू के बाकी 41 मरीज शहर के रहने वाले हैं। इसमें सबसे अधिक तीन मरीज जामा मस्जिद इलाके में मिले हैं। वहीं डेंगू प्रभावित नवाबपुरा मोहल्ले में एक केस मिलने से विभाग ने राहत की सांस ली है।
दूसरी ओर सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार की तपिश बरकार है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1378 मरीजों में 42 मरीज बुखार के मिले। चार मरीजों को भर्ती किया गया, जबकि जिले की सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 4354 रही। इसमें 384 मरीज बुखार पीड़ित पाए गए। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि डेंगू के 45 मरीज और मिले हैं। नवाबपुरा में डेंगू का एक केस मिला है।