फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue confirmed in 40 people including Deputy CVO and his two sons

मुरादाबाद: जिले में 40 लोग डेंगू संक्रमित पाए गए, सहारनपुर के डिप्टी सीवीओ और उनके दो बेटों में भी पुष्टि

Tue, 02 Nov 2021 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 02 Nov 2021 01:48 AM IST
सार

सोमवार को निजी लैब से आई रिपोर्ट में 40 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। इसमें सहारनपुर के डिप्टी सीवीओ डॉ. मुकेश और उनके दो बेटे भी शामिल हैं। रामपुर में तैनात रहे डिप्टी सीवीओ डॉ. मुकेश का डेढ़ माह पूर्व सहारनपुर तबादला हो गया, जहां वह बीमार पड़ गए थे।

विज्ञापन
Dengue confirmed in 40 people including Deputy CVO and his two sons
डेंगू - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले में डेंगू के 40 मरीज और मिले हैं। सहारनपुर के डिप्टी सीवीओ और उनके दो बेटों समेत 40 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डिप्टी सीवीओ का डेढ़ महीने पहले की रामपुर से सहारनपुर तबादला हुआ है। तीनों का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को निजी लैब से आई रिपोर्ट में 40 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। इसमें सहारनपुर के डिप्टी सीवीओ डॉ. मुकेश और उनके दो बेटे भी शामिल हैं। रामपुर में तैनात रहे डिप्टी सीवीओ डॉ. मुकेश का डेढ़ माह पूर्व सहारनपुर तबादला हो गया, जहां वह बीमार पड़ गए। उनके बेटे आनंद मोहन और ललित मोहन की भी तबीयत बिगड़ गई। पत्नी डॉ. मोनिका ने तीनों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


डॉ. मोनिका ने बताया कि अस्पताल में कराई जांच में तीनों में डेंगू की पुष्टि हुई। 40 डेंगू पीड़ितों मे 32 मरीज शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसमें सबसे अधिक डेंगू के नौ मरीज नवाबपुरा मोहल्ले में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीण इलाकों में कुंदरकी, मूंढापांडे, ताजपुर में डेंगू पीड़ित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि चालीस लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। संबंधित मोहल्लों में टीम भेजकर दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed