फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dengue confirmed in 24 people including one year old girl and old lady

एक साल की बच्ची और वृद्धा सहित 24 लोगों में डेंगू की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in 24 people including one year old girl and old lady
एक साल की बच्ची और वृद्धा सहित 24 लोगों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 1051 हुई
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। चार दिनों बाद फिर से डेंगू के केस बढ़ गए। एक साल की बच्ची और 60 साल की महिला सहित 24 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 20 मरीज शहरी क्षेत्र में पाए गए। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 1059 हो गई है।
नवंबर का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। चार दिन डेंगू के मरीजों की संख्या कम रही। चार दिनों में 41 मरीज मिले। बुधवार को डेंगू पीड़ितों की संख्या 20 के पार हो गई। लैब से आई रिपोर्ट में 24 लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। इसमें एक साल की बच्ची और 60 साल की महिला शामिल हैं। शहर में असालतपुरा, लाल बाग, करूला क्षेत्र में डेंगू केदो-दो मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

यहां मिले डेंगू के मरीज
चिड़िया टोला, रामपुर दोराहा, रेती मोहल्ला, पक्का बाग, लाल बाग, जामा मस्जिद क्षेत्र, दौलत बाग, असालतपुरा, करूला, चौरासी घंटा मंदिर, पाकबड़ा, भोजपुर, गुजराती मोहल्ला, फैजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार की तपिश बरकरार, 260 मरीज मिले
मुरादाबाद। दिन में गर्मी और रात में सर्दी के बीच बुखार की तपिश अभी भी बरकरार है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुधवार को बुखार के 260 मरीज पहुंचे।
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए 1207 मरीजों ने पर्ची कटाई। स्वास्थ्य परीक्षण में 36 मरीज बुखार से पीड़ित पाए गए। चार मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं जिले की सीएचसी-पीएचसी की ओपीडी में 3589 मरीज पहुंचे। इसमें 1207 मरीज बुखार के मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed