फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   dengue

बुखार और डेंगू के बाद डिप्थीरिया की दस्तक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
dengue
मुरादाबाद। वायरल बुखार और डेंगू के बाद डिप्थीरिया की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। मुरादाबाद में डिप्थीरिया के सात पाजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में डिप्थीरिया पाजिटिव बच्चों के परिवार एवं आसपास क्षेत्र के बच्चों का टीकाकरण करवा दिया है। वहीं, डेंगू के आठ नए पाजिटिव मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

वायरल बुखार से अधिकतर लोग पस्त पड़े हैं। सरकारी और निजी अस्पताल पीड़ितों से भरे हैं। डेंगू ने भी दहशत फैलाई है। बुखार से कई लोगों की जान जा चुकी है। जिले में डेंगू के आठ नए पाजिटिव केस मिलने से इनकी संख्या बढ़कर करीब 270 पहुंच गई है। डेंगू और बुखार के बाद डिप्थीरिया के पाजिटिव केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। सभी पाजिटिव केस मुरादाबाद नगर से हैं और पांच से 10 साल के बच्चे इससे प्रभावित हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा के मुताबिक पाजिटिव केस मिलने के बाद बच्चों के परिवार एवं आसपास के बच्चों का टीकाकरण कराया गया है। एहतियात सप्ताह भर पहले ही मुरादाबाद के कई इलाकों में डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया है। अन्य इलाकों में भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

- डेंगू के आठ नए पाजिटिव मामले सामने आए हैं। प्रभावित इलाकों में एंटी लार्वा छिड़काव, जागरूकता अभियान के साथ शिविर लगाए जा रहे हैं। जिले में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। - डा. एमसी गर्ग, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

- डिप्थीरिया के सात पाजिटिव केस मिले हैं। प्रभावित इलाकों में डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। विभाग पूरी निगरानी कर रहा है। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

डिप्थीरिया के लक्षण
गले में खराश, निगलने में दर्द होना, बुखार, लसीका ग्रंथि में सूजन और कमजोरी, ठंड लगना, थकान महसूस होना, सांस फूलना और त्वचा में चकत्ते आना। नाक बहना, मांसपेशियों की कमजोरी होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed