फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demonstration of sweepers at civil line police station

Moradabad News: सिविल लाइन थाना पर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of sweepers at civil line police station
मुरादाबाद। सफाई कार्य के दौरान कुछ युवकों द्वारा सफाईकर्मी बबलू के साथ मारपीट करने और जाति सूचक अपशब्दों का प्रयोग करने के मामले में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज न कर एनसीआर दर्ज कर लेने के विरोध में सफाईकर्मियों ने शनिवार सिविल लाइन थाने पर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया गया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नेता लल्लाबाबू द्रविड़ ने बताया कि सफाई कर्मचारी बबलू के साथ शुक्रवार को काम के दौरान जिगर कॉलोनी निवासी कुछ युवकों ने कार्य को लेकर मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर बबलू ने सिविल लाइन थाने में दी थी। आरोप है कि पुलिस ने बबलू की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बजाय एनसीआर दर्ज कर टरका दिया। इसके अलावा डोर-टू-डोर सफाई का काम करने वाले कर्मचारी बाली वाल्मीकि के साथ भी कुछ लोगों ने मारपीट की। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिसके विरोध में सभी सफाईकर्मचारियों ने थाने पहुंच प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया। इस मौके पर सुनील लश्करी, मुरारीलाल शेषन, राबर्ट चौधरी, लल्ला बाबू द्रविण समेत कई सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी आरपी सिंह का कहना है कि बबलू के साथ हुई मारपीट के मामले में एनसीआर पहले से दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed