फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demolition of house of an accused from another community of abducting a Hindu girl in Amroha

Amroha: युवती को भगा ले जाने वाले आरोपी की तलाश तेज, हंगामे के बाद गांव में पीएसी तैनात

Wed, 02 Oct 2024 08:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 02 Oct 2024 08:34 PM IST
सार

अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से आरोपी युवक के घर के बाहर पीएसी तैनात कर दी है। थाना धनौरा व थाना बछरायूं का फोर्स गांव में तैनात है।

विज्ञापन
Demolition of house of an accused from another community of abducting a Hindu girl in Amroha
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव पारा खालसा में युवती को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भगा ले जाने पर विवाद खड़ा हो गया। युवती पक्ष के लोगों ने युवक के घर पर हमला बोल दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


ग्राम पारा खालसा में युवती को बीते सोमवार दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बेटी को भगा कर ले जाने की सूचना पुलिस को दी। युवती की बरामदगी के लिए गांव में दोनों समुदाय के जिम्मेदार लोगों के बीच वार्ता भी चल रही थी। लेकिन, कोई हल नहीं निकल पाया।

विज्ञापन

बुधवार की दोपहर गांव में युवती पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक के घर पहुंच कर तोड़फोड़ कर दी। वहीं, अनहोनी की आशंका में आरोपी के परिजन पहले ही घर छोड़कर किसी रिश्तेदारी में चले गए थे।

विज्ञापन

तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ धनौरा श्वेताभ भास्कर व सीओ सदर अरुण कुमार भी गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से आरोपी युवक के घर के बाहर पीएसी तैनात कर दी है। थाना धनौरा व थाना बछरायूं का फोर्स गांव में तैनात है।

विज्ञापन

गांव पारा खालसा में दूसरे समुदाय के युवक द्वारा एक समुदाय की युवती को भगाकर ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस दोनों की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। आरोपी के घर तोड़फोड़ की घटना की जानकारी नहीं है। -श्वेताभ भास्कर, सीओ धनौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed