फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demolition in the office of Additional Municipal Commissioner

अपर नगर आयुक्त के कार्यालय में तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demolition in the office of Additional Municipal Commissioner
नगर निगम के लोनिवि कार्यालय से गाड़ियां निकालने पर प्रदर्शनकारी भड़क गए। वह गाड़ियों के आगे खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। कैंप कार्यालय में तालाबंदी की कोशिश की। इस दौरान निगम के प्रवर्तन दल ने रोकने की कोशिश की तो उससे भी उलझ गए। अपर नगर आयुक्त के कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। जिससे शीशा टूट गया। इस मामले में अपर नगर आयुक्त की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

हड़ताल के बीच प्रदर्शनकारियों को सूचना मिली कि पीली कोठी स्थित लोनिवि कार्यालय के कूड़ा उठाने वाले वाहनों को निकाला जा रहा है। इस पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मी और प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपर नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। तालाबंदी की कोशिश की गई और धक्कामुक्की के दौरान कार्यालय का शीश भी टूट गया। अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुए। इस दौरान प्रवर्तन दल से भी उनकी नोकझोंक व धक्कामुक्की हुई। मामला बढ़ने पर सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद प्रदर्शन करने वाले लोग टाउन हाल के लिए चले गए। कार्यालय में तोड़फोड़ के संबंध में अपर नगर आयुक्त की ओर से सिविल लाइंस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। हालांकि सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह कहना है कि अब तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed