फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demolishing 70-year-old Congress office is dictatorship of BJP rule: Narwal

70 साल पुराने कांग्रेस दफ्तर को तोड़ना भाजपा राज की तानाशाही : नरवाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demolishing 70-year-old Congress office is dictatorship of BJP rule: Narwal
मुरादाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से एक ज्वेलर्स ने कांग्रेस के 70 साल पुराने दफ्तर को तोड़ दिया। यह भाजपा राज की तानाशाही है। इस मामले में कांग्रेस कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी। हम प्रशासन की कोशिश को ऐसे सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रदीप नरवाल ने कहा कि जानकारी मिली है कि कांग्रेस के सात दशक पुराने दफ्तर को रातोंरात तोड़ दिया गया। मीडिया, प्रशासन और पुलिस सभी जानते हैं। इस तरह का कायराना काम रात में किया गया। आरोप लगाया कि प्रशासन ने अराजक तत्वों को शरण दी है। पूरा प्रशासन ज्वेलर्स के साथ है, पूरी मिलीभगत है। बंदरबाट कर दफ्तर पर कब्जा करने की कोशिश की गई है। इस मामले में पार्टी कानूनी और राजनैतिक लड़ाई लड़ेगी। प्रशासन चाहे कितनी भी कोशिश करे लेकिन हमें न्यायपालिका पर विश्वास है। हम महात्मा गांधी को मानते हैं। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह वोटों की धांधली उजागर की है। यह दफ्तर भी उसी धांधली की एक कड़ी है। पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि देश के इतिहास में किसी राष्ट्रीय पार्टी का कार्यालय हथियाने का यह पहला उदाहरण है।
विज्ञापन

00
पार्टी दफ्तर हड़पने की कोशिश : दानिश
- पूर्व सांसद दानिश अली ने कहा कि मुरादाबाद में 70 साल का दफ्तर कांग्रेस की धरोहर है। हम किसी कीमत पर कार्यालय को कब्जा नहीं होने देंगे। इसके लिए कानूनी और राजनैतिक लड़ाई लड़ेंगे। प्रशासन के साथ मिलकर पार्टी दफ्तर हड़पने की कोशिश चल रही है। भूमाफिया की मिलीभगत देखना है तो मुरादाबाद का कांग्रेस दफ्तर इसका जीता जागता उदाहरण है। इस मामले में जिलाध्यक्ष ने कई बार तहरीर दी है लेकिन एफआईआर भी दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगा प्रतिनिधिमंडल
- कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय के आदेश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने निर्देशन में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने जिला कार्यालय के प्रकरण की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, पूर्व सांसद दानिश अली, पूर्व विधायक संजय कपूर, शशि दूबे ने जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के साथ पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रतिनिधिमंडल अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed