फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demolish dilapidated school buildings and build new ones

Moradabad News: जर्जर स्कूल भवनों को ध्वस्त कर नया निर्माण करें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Demolish dilapidated school buildings and build new ones
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिन स्कूलों के भवन जर्जर हो गए हैं। उन भवनों का ध्वस्तीकरण कर नया स्कूल भवन बनाना होगा। एसडीएम और तहसीलदार लगातार स्कूलों में जाकर देंखे और अपने दायित्वों को अच्छी तरह निर्वहन करते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की। उन्होंने कहा कि स्कूलों के विद्युत का भुगतान नियमित रूप से होना चाहिए। बीएसए पैरामीटर के सही आंकड़े प्रस्तुत करें। भगतपुर टांडा में हो रहे स्कूल निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी लेने के बाद डीएम ने निर्माण कार्य में अच्छी क्वालिटी की सामग्री उपयोग करने की हिदायत दी। स्कूलों के शौचालयों में टाइल्स लगाना अनिवार्य किया गया है। कस्तूरबा गांधी विद्यालय ठाकुरद्वारा में खाने, पीने व रहने की व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

आरबीएस की टीम को दिव्यांग बच्चों की सूची बनाने के साथ उनको लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य करने की सलाह दी गई। डीएम ने बच्चों का आधार फीडिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ सुमित यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, डीपीआरओ, बीएसए, बीडीओ, जिला कृषि अधिकारी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed